best news portal development company in india

ग्राम पंचायत कुसुमकसा में जनपद सदस्य संजय बैस ने 4लाख की लागत का सी सी रोड़ का भूमिपूजन किये…

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बालोद

 

आज ग्राम पंचायत कुसुमकसा में जनपद सदस्य संजय बैस ने 4लाख की लागत का सी सी रोड़ का भूमिपूजन किये इस भूमिपूजन के कार्यक्रम में सरपंच शिवराम सिन्द्रामे उप सरपंच दीपक यादव पंच खेमीन निर्मलकर शशि उइके एवम गणमान्य नागरिक के उपस्तिथि में जनपद सदस्य संजय बैस ने भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते बैस ने कहा कि हम विकास के मुद्दों को आगे बढ़ाकर गाव की विकास में अग्रणी भूमिका निभाना चाहते है जिसकी शुरूवात हो गयी है हम सबको मिल कर कुसुम का गौरव बढ़ाना है सरपंच शिवराम सिन्द्रामे ने कहा कि हमारे जनपद सदस्य संजय बैस ने विकास की राह को आगे बढ़ाया है हम उनके आभारी है वार्ड 13 की पंच खेमिन निर्मलकर ने कहा कि हम वर्षो से थक गए थे हमारे मोहल्ले की विकास की राह देखते देखते सारे जनप्रतिनिधियों से मांग कर कर थक गए थे पर किसी ने हमारे मोहल्ले के तरफ ध्यान नही दिया हमारे जनपद सदस्य समस्या को अपने समस्या समझकर जो विकास के कार्य कर रहे है उनका मैं आभार व्यक्त करती हूं इस भूमिपूजन कार्यक्रम निर्भय राम साहू एस एस गोयल शहीद खान जुलेखा कौशर श्रीमती चन्द्राकर हरिश्चंद यादव सुरेंद्र मानिकपुरी लोकेश सिन्हा सुरेंद्र मानिकपुरी एवम गणमान्य नागरिक उपस्तिथ रहे।

 

बालोद से अमजद चौहान की रिपोर्ट 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई