बालोद
बालोद जिले में आज से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो चुकी है आज कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर आयोजित किया गया बालोद जिले में 222 केंद्रों के माध्यम से परीक्षा संपन्न हुई परंतु यहां पर चेहरों पर मायूसी देखने को मिली विगत 2 वर्षों से बोर्ड की परीक्षाएं ऑनलाइन पद्धति से आयोजित की जा रही थी 2 वर्ष बाद जब बोर्ड की परीक्षा में बच्चे लिखने बैठे तो उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था बच्चों ने बताया कि साल भर ऑनलाइन पढ़ाई हुई है और कई जगहों पर तो 3 महीने ही कक्षा संचालित हुई है जिसके कारण बच्चों को परीक्षा देने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा वही हिंदी के पेपर को लेकर भी बच्चों ने मायूसी जाहिर की छात्र छात्राओं ने ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने की मांग की थी।
बालोद से अमजद चौहान की रिपोर्ट







