गौरव ग्राम अंडा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर शानो-शौकत से लहराया तिरंगा स्कूलों में बच्चों ने पेश किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

अंडा/दुर्ग

गौरव ग्राम अंडा में 77 वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के उपलक्ष में ग्राम पंचायत भवन अंडा में सभी शासकीय प्राथमिक स्कूलों व हाई स्कूल, स्वामी आत्मानंद जी स्कूल अंडा में ध्वजारोहण किया गया। पश्चात शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के बच्चों की प्रभात फेरी एवं बाजा गाजा में देशभक्ति धुनों के साथ गांव में प्रभातफेरी निकाली गई। सभी आंगनवाड़ियों, अटल चौक, ईतवारी बाजार, गुरुवार बाजार चौक, बस स्टैंड, सोसायटी, आयुर्वेदिक अस्पताल,अमृत सरोवर कलारिन तालाब, गांव के हृदय स्थल हटवाया पारा मे वरिष्ठ नागरिक झाड़ू राम सिन्हा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।व सभी शासकीय, गैर शासकीय कार्यालयों, भवनों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ । जहां सरपंच दिग्विजय सिन्हा, उपसरपंच यशवंत बंजारे, अजीत चंद्राकर जनपद पंचायत सदस्य के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व उप सरपंच अमीत चंद्राकर, सचिव‌ रश्मि राजपूत, राकेश चंद्राकर शाला विकास समिति अध्यक्ष,पुकेश चंद्राकर किसान नेता,तेज चौहान, गोपाल साहू, हेमेंद्र चौहान, प्रशांत साहू,पुकेश चंद्राकर किसान नेता, थनवार चंद्राकर, प्रहलाद चंद्राकर, जयराम गुरुजी, ग्राम पंचायत अंडा के सभी पंचगण,गांव के युवा साथियों, मातृत्व शक्तियों, आंगनवाड़ी, मितानिनें और ग्रामीण जन बड़ी तादाद में उपस्थित रहे ।
ध्वजारोहण पश्चात स्कूल प्रांगण में प्राथमिक शाला ,व हाई स्कूल के बच्चों द्वारा अपने अपने स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई। ग्राम के सभी जनप्रतिनिधियों ने
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment