best news portal development company in india

जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी तक आयोजित ’प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी’ में जुटेंगे देश, विदेश के रोवर एवं रेंजर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शुक्रवार 09 जनवरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ के 4252 सहित देश-विदेश के कुल 15 हजार प्रतिभागी होंगे शामिल

अलग-अलग दिवसों में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, केन्द्र एवं राज्य शासन के मंत्रियों सहित अन्य गणमान्य जन होंगे शामिल

देश में पहली बार आयोजित हो रहे इस समारोह में भारतीय संस्कृति के विभिन्न रूपों के साथ-साथ दिखेगा वैश्विक संस्कृति की झलक
बालोद, 08 जनवरी 2026
बालोद जिले को लगातार मिल रहे उपलब्धियों की फेहरिस्त में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स नई दिल्ली के तत्वावधान में जिला मुख्यालय बालोद के ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी तक आयोजित प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के वृहद एवं भव्य आयोजन के माध्यम से एक और महत्वपूर्ण उलपब्धि जुड़ने जा रही है। जिले में आयोजित इस प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री रमेन डेका के द्वारा शुक्रवार 09 जनवरी को अपरान्ह 12.30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डाॅ. अनिल जैन करेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट के रूप में प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग, भारतीय स्काउट गाइड के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डाॅ. केके खण्डेलवाल सहित संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद के अलावा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनबरसा, भारत स्काउट गाइड के मुख्य राज्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी एवं ग्राम पंचायत दुधली की सरपंच श्रीमती पिलेश्वरी नेताम उपस्थित रहेंगी। इसके साथ ही 12 जनवरी को कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा 09 से 13 जनवरी तक अलग-अलग दिवसों में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, श्री प्रदेश के वनमंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चैधरी के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त श्री राकेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के अध्यक्ष श्री लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष श्री तोरण साहू, पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभा नायक, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री केपी मिश्रा, सेकेरेटरी जनरल प्रेसिडेंट इन काउंसिल श्री जीपीआर सिंधिया, भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के कोषाध्यक्ष श्री हेमंत देवांगन, समाज सेवी सौरभ लुनिया, श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर, श्रीमती कुसुम शर्मा, जनपद सदस्य श्रीमती कौशल्या रावटे, समाज सेवी डाॅ. प्रदीप जैन, ग्राम पंचायत दुधली के उप सरपंच श्री मोहित देशमुख एवं अन्य अतिथिगण शामिल होंगे।
ज्ञातव्य हो कि पूरे देश में पहली बार आयोजित होने जा रहे इस प्रथम नेशनल रोवर, रेंजर जंबूरी का आयोजन बालोद जिले सहित संपूर्ण राज्य के लिए गौरव का विषय है। इस विशाल एवं भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य के 04 हजार 252 रोवर रेंजर सहित देश विदेश के कुल 15 हजार रोवर, रेंजर एवं सीनियर स्काउट गाइड प्रतिभागी के रूप में शामिल होने जा रहे है। देश एवं प्रदेश के साथ बालोद जिले में पहली बार आयोजित होने जा रहे इस प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के आयोजन के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखेने को मिल रहा है। इस पांच दिवसीय आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य सहित देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों के अलावा अन्य देशों से आए रोवर, रेंजर के द्वारा भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके माध्यम से देश में आयोजित हो रहे समारोह में छत्तीसगढ़ी एवं भारतीय संस्कृति के साथ-साथ वैश्विक संस्कृति की अनुपम बानगी भी देखने को मिलेगा।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जंबूरी कांउसिल एवं जिला प्रशासन के सहयोग से ग्राम दुधली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी को राष्ट्रीय आयोजन के गरिमा के अनुरूप भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करने तथा कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आगंतुकों को जरूरी सुविधाओं की उलपब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। इसके अलावा पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा की चाक-चैबंद व्यवस्था की गई है। इस 05 दिवसीय आयोजन के शुभारंभ एवं समापन अवसर पर मार्च पास्ट एवं क्लोजिंग सेरेमनी के अलावा एथेनिक फैशन शो, एडवेंचर एरिया, वॉटर स्पोर्ट्स, उप शिविर गतिविधियां, ओवरनाइट हाइक, बौद्धिक गतिविधियां, कैप फायर, रोड कैम्प फायर, राज्य प्रदर्शनी, कैंप क्राफ्ट, आदिवासी कार्निवल, स्टेट गेट, राष्ट्रीय युथ डे, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, मास ट्री प्लांटेशन, मार्च पास्ट, आपदा प्रबंधन, बैंड प्रतियोगिता, कलर पार्टी, युवा सांसद, फॉक डांस, बैकवुडमेनें कुक, क्विज प्रतियोगिता आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जंबूरी स्थल में प्रतिभागियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों तथा आगंतुकों को खाद्य एवं आवश्यक सामग्रियों की उलपब्धता सुनिश्चित कराने हेतु जंबूरी मार्केट का भी निर्माण किया गया है। इस जंबूरी मार्केट में रोजमर्रा के सामानों के अलावा दुग्ध सामग्री, फल, फास्ट फूड, प्रसाधन सामग्री, दवाइयां, सेनेटरी सामान आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। इसके अलावा जंबूरी स्थल में शुद्ध पेयजल के लिए आरओ की सुविधा, टायलेट, बाथरूम केे सेनेटेशेन तथा पूरे आयोजन में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अग्निशमन यंत्र के साथ विभाग के कर्मचारीगण तैनात रहेंगे। इसके साथ ही जंबूरी स्थल पर 30 बिस्तर वाला अस्थाई अस्पताल भी स्थापित की गई है। जिसमें 24 घण्टे डाॅक्टर, नर्स एवं चिकित्साकर्मी एम्बुलेंस आदि सुविधाओं के साथ उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा जंबूरी स्थल में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पूरे समय पुलिस, यातायात एवं सुरक्षा रोवर्स सर्विस के जवान तैनात रहेंगे। इसके साथ ही पूरे आयोजन के दौरान एनडीआरएफ की टीम की तैनातगी भी की गई है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई