best news portal development company in india

अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही,35 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार…..

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बालोद

घटना दिनांक 02.03.2022 को पुलिस को सूचना मिला कि कालेज पानी टंकी के पास बजार रोड गुरूर में एक व्यक्ति अत्यधिक मात्रा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिए ले जा रहा है कि सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री नवनीत कौर के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर गुरूर पुलिस द्वारा जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जो अवैध रूप से अत्यधिक मात्रा में शराब बिक्री करने ले जा रहे आरोपी भीमसेन सिंह मंडावी पिता राजेश मंडावी उम्र 28 साल सा0 सोरर भांठापारा थाना गुरूर जिला बालोद को पकड़ा गया जिनके कब्जे से एक प्लास्टिक खाद बोरी में छिपाकर कुल 35 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2800 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:- निरीक्षक रोहित मालेकर, सउनि लोकेश्वर गंजीर साहू, आरक्षक राहुल गजपाल, शेखर यादव का विशेष योगदान रहा।

।। गिरफ्तार आरोपी ।।

1. भीमसेन सिंह मंडावी पिता राजेश मंडावी उम्र 28 साल सा0 सोरर भांठापारा

थाना गुरूर जिला बालोद

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई