best news portal development company in india

बालोद पहुंचे यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, किया जोशीला स्वागत, संकल्प शिविर में हुए शामिल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बालोद


छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सरगर्मियां अब तेज़ हो चली है। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब प्रदेश से लेकर जिले व गांव में पैठ बिठाने का काम कांग्रेस शुरू कर चुकी है। जिसको लेकर युवा कांग्रेस भी पीछे नहीं है। पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस की ओर से संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसकी शुरुआत आज बालोद जिले से हुई। युवा कांग्रेस बालोद के विधानसभा अध्यक्ष विनोद टावरी, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप साहू, शहर अध्यक्ष साजन पटेल के निर्देशानुसार युवा संकल्प सम्मलेन 1 बूथ 10 यूथ कार्यक्रम में युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कोको पाढ़ी ने शिरकत की। इनके अलावा यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव एकता ठाकुर, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर, नपाध्यक्ष विकास चोपड़ा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, पूर्व शहर अध्यक्ष विनोद बंटी शर्मा, पार्षद दीप्ति विनोद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद हैं।प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव के बालोद पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गाजेबाजे व पटाखों की गूंज के साथ जोशीला स्वागत किया।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई