best news portal development company in india

आम आदमी पार्टी ने चिटफंड कंपनी के निवेशकों के पैसे को जल्द वापस लौटाने अनुविभागीय अधिकारी गुरुर को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बालोद।

आम आदमी पार्टी बालोद जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन साहू ने आज गुरुर ब्लॉक अध्यक्ष कुशल कलिहारे एवम उपाध्यक्ष मिथलेश साहू जी के साथ अनुविभागीय अधिकारी गुरुर को ज्ञापन सौंपा जिसमे उन्होंने मांग की है की,चिटफंड निवेशकों की राशि जल्द से जल्द प्राप्त हो अन्यथा आम आदमी पार्टी जनता के साथ मिल कर उग्र आंदोलन करने बाध्य होगी।
गुरुर ब्लॉक अध्यक्ष कुशल कलिहारे ने अपने बयान में बताया की जनता अपने मेहनत के पैसे को इस पर निवेश किए है,जिसकी राशि नही मिलने से जनता की समस्याय बड़ रही है।
कांग्रेस और भाजपा ने मिलकर महंगाई इतनी बढ़ा दी की लोगो को आज सभी समस्याओं का सामना करना पढ़ रहा है।
एक तो भाजपा और कांग्रेस रोजगार दे नही रही,उपर से जनता के पैसे से मलाई खाने का बस काम कर रही है।
आज आम आदमी पार्टी आम आदमी के लिए खड़ी हुई है,और आम आदमी की मेहनत की कमाई अगर वापस नही की जाती है तो हम जनता के साथ और जनता हमारे साथ खड़े हो कर उग्र आंदोलन कर अपना हक लेंगे।
हम किसी से भीख नहीं मांग रहे बल्कि अपने हक का पैसा मांग रहे है,और जो हमारा हक का पैसा छीनने की कोशिश करेगा वह चोर है कहेलाएग।

गुरुर उपाध्यक्ष मिथलेश सही जी ने कहा की जनता आर्थिक तंगी से जूझ रही है और उनके लिए काम करना ही हमारी मूल जिमेदारी है,जिस हेतु हमने ज्ञापन दिया है।अगर जनता के समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम आवश्यक रूप से आंदोलन करने बाध्य होंगे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई