best news portal development company in india

कल मुख्यमंत्री के प्रति आभार मोटर साइकिल रैली निकालकर स्वयं गृह मंत्री रैली का नेतृत्व करेगे…रुआबांधा में होगा समापन…

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दुर्ग

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर निगम रिसाली के नेवई थाना मैदान में आयोजित विशाल सभा मे करोड़ो रूपये की सौगात दी। जिससे आम जनता काफी हर्षित व उत्साहित है। जिसको लेकर एक विशाल मोटर मुख्यमंत्री व आभार रैली का आयोजन कल 23 नवंबर की सुबह 11 बजे से ज़ोरातराई से किया गया है। जिसका समापन रुआबांधा बस्ती के मैदान में होगा। छग कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेंद साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रति आभार मोटर साईकल रैली का नेतृतव स्वयम गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू करेगे। जो स्वयं मोटर साइकल चलाएंगे। जिसको लेकर कांग्रेस नेता , कार्यकर्ता व आम जनता काफी उत्साहित है। क्योंकि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा छग में कांग्रेस सरकार बनते ही मात्र एक साल में रिसाली को नगर निगम का दर्जा दिलवाये। साथ रिसाली निगम के 40 वार्ड में अरबो रुपये के विकास कार्य कराकर प्रदेस में सबसे विकसित निगम के रूप में ख्याति दिलाई है। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेंश बघेल ने 18 नवम्बर को नेवई के थाना मैदान में आयोजित विशाल आम सभा में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू द्ववारा जनता के माग के अनुरूप किये गए सभी माँग को सह्रदयता के साथ पूरा कर दिए। जिनके सम्मान में आभार मोटर साईकल रैली का विसाल आयोजन किया गया है। जिसमे कांग्रेस संगठन पदाधिकारी, पूर्व पार्षद, एल्डरमेन, कांग्रेस नेता कार्यकर्ता व आम जनता शामिल होंगे।

 

दुर्ग से यूसुफ चौहान की रिपोर्ट

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई