दुर्ग
रिसाली (दुर्ग ग्रामीण विधानसभा)। छग कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेंद साहू ने मोदी सरकार के द्वारा पारित कृषि विधेयक तीन काले कानून की वापसी के निर्णय को भारत देश के किसानों की जीत बताया है। उन्होंने आंदोलन में शहीद हुए किसानों को नमन करते हुए कहा कि मोदी सरकार हमेशा ऊंचे घराने को लाभ दिलवाने का काम करते आ रही है। आज देश के किसानों की जीवटता, एकजुटता और कर्मठता रंग लाई। किसानों के सामने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के अभिमान को भी झुकना पड़ गया। आगे उन्होंने कहा कि किसान फसल लगाता है तो उसे काटना भी जानता है। केंद्र सरकार याद रखे किसानों ने ही उन्हें गद्दी पर बैठाया है और किसान साथी ही उन्हें गद्दी से उतार सकते है। कृषि कानून की वापसी किसानो की जीत है। केंद्र सरकार को मजदूर, किसानों, युवा बेरोजगारो के बारे में उन्हें कोई चिंता नहीं है, उन्हें तो बस अपनी वाहवाही लुटाने की चिंता रहती है।केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार से सिख लेनी चाहिए । किस प्रकार से कांग्रेस सरकार किसानों की हित में लगातार काम कर रही है। 2500 रुपये प्रति बोरा के हिसाब से धान खरीदी करने वाला देश का पहला राज्य छत्तीसगढ़ है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद यहां के किसान एवं आम नागरिक दिन दुगुनी रात चौगुनी उन्नति कर रहे है। जितेंद्र साहू ने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को छग के कांग्रेस सरकार से सिख लेकर किसानों के कर्जा माफी, समर्थन मूल्य बढ़ाने से विभिन्न योजनाओ से सिख लेना चाहिये।
दुर्ग से यूसुफ चौहान की रिपोर्ट







