गुण्डरदेही
नव युवा गणेश उत्सव समिति शीतला पारा ग्राम गांधी गोरकापार की ओर से भव्य रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता रखी गई थी,इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र चंद्राकर थे, अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी ने किया, विशेष अतिथि ग्राम सरपंच ज्योति साहू, उपसरपंच मोहित चंद्राकर, जीवन चंद्राकर,मोंटू चंद्राकर महामंत्री कांग्रेस कमेटी गुण्डरदेही, सुनील चंद्राकर कांग्रेस नेता, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, प्रमोद पटेल, दयाराम सिन्हा सांसद प्रतिनिधि, घना राम साहू पूर्व सरपंच, लिलेश्वर यादव ठेकेदार थे।जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने कहा कि सामूहिक और एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपनी कला की प्रदर्शन करते है ग्रामीण स्तर पर प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह के कार्यक्रम जरूरी है गांव के युवाओं की यह सराहनीय पहल है, मंडावी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में गांव के बच्चों की प्रतिभा देखने को मिलता है और बड़े मंच पर उन्हें अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है जो आगे भी जारी रहना चाहिए।
मंच संचालन राजेश कुमार देशमुख ने किया, प्रतियोगिता के निर्णायक गौतम चंद्राकर, संतोष राणा, संतोष चंद्राकर, महेन्द्र चंद्राकर थे।प्रतियोगिता में सामुहिक नृत्य में प्रथम मा भद्र काली डांस ग्रुप डोंगिताराई , दूसरा रायल डांस ग्रुप मचांदुर, तीसरा सनकी डांस ग्रुप। युगल डांस ग्रुप में प्रथम युगल अंडा, दूसरा मीना मानसी रिसमा, तीसरा युगल डांस अंडा।एकल नृत्य में प्रथम कु भूमिका कुरूद,दूसरा दामिनी चंद्राकर धमतरी, तीसरा कु पाखी चंद्राकर गोरकापार,देश भक्ति नृत्य में चन्दन चंद्राकर एवम् वेश भूषा में नूपुर चंद्राकर ने पुरस्कार हासिल की।इस अवसर पर आयोजन समिति के गोलू चंद्राकर, तिलोचन चंद्राकर, टीनू चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, सोमन चंद्राकर, सुरेश चंद्राकर, हिमांशु चंद्राकर, रोशन यादव, देवेन्द्र साहू, ज्ञान चंद्राकर, इशू यादव, मिथलेश चंद्राकर,प्रकाश चंद्राकर, लक्की चंद्राकर, मानसिंह साहू,आशु चंद्राकर,गुमान चंद्राकर,नरसिंह चंद्राकर, विनोद चंद्राकर सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।







