best news portal development company in india

पतोरा में गोंडवाना हुई मातृशक्ति महिला समाज की बैठक,बड़ी संख्या में महिलाएं रही उपस्थित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दुर्ग

युसुफ चौहान

विगत दिवस पाटन ब्लाक के ग्राम पतोरा में गोंडवाना मातृशक्ति महिला समाज की बैठक आहुत की गई थी। जिसमें महिला सशक्तिकरण,शिक्षा, धर्म एवं संस्कृति के साथ सामाजिक एकजुटता एवं एकरुपता विषयों पर चर्चा परिचर्चा कर धरातल पर कार्य करने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के साथ जनजागृति के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ आदिशक्ति बुढ़ादेव जी की पूजा अर्चना कर किया गया। तत्पश्चात समाज प्रमुख राकेश ठाकुर समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में जनजागृति लाकर ही समाज में एकरुपता और एकजुटता लाया जा सकता है।जिसको गोंडवाना की मातृशक्ति धरातल पर न जाकर इसे सेवा और समर्पण की भावना से कर सकते हैं। श्रीमती माहेश्वरी ठाकुर पार्षद ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा पर प्रेरित किया। श्रीमती संगीता सोरी और श्रीमती पायल नेताम ने समाज को नशामुक्त समाज बनाने एवं स्व सहायता समूहों के माध्यम से सरकार की शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने आगे आकर काम करने एवं सहयोग करने की बात कही। बैठक में सर्वश्री नरसिंह पडोटी, जमुना ठाकुर,मुस्कान,विद्या, रमौतीन अगसमा ठाकुर,सुशीला गंगोत्री,सुमीन,नंदनी,सुधा,प्रभा,हेमलता,सरस्वती,लिंकेश्वरी ठाकुर,ममता,चंद्रकला ठाकुर,रानी कुंजाम एवं समाज के गणमान्य जन उपस्थित थे। उक्त जानकारी समाज प्रमुख व समाज सेवी राकेश ठाकुर ने दी है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई