बालोद
स्कूल पहुंचने में देरी होने के कारण शिक्षक तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल वाहन चलाते हुए स्कूल जा रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने के कारण सड़क किनारे नाली में जा घुसा। जिसके चलते शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बोरगहन निवासी 35 वर्षीय शिक्षक खेमन्द्रे ठाकुर आज 10 बजे शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव जाने के लिए निकला था। इस दौरान कुछ निजी कारणों से वह अर्जुंदा नगर में रुक गए थे। जिसके बाद स्कूल जाने में देरी होने के कारण खेमेंद्र ठाकुर अपने मोटरसाइकिल वाहन को तेज गति से चला रहे थे। इसी बीच नगर पंचायत अर्जुंदा से 2 किलोमीटर दूर ग्राम परसतराई मोड़ के पास पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित हो गया। जिससे खेमेंद्र सड़क किनारे बने नाली में जा टकराया। घटना में गंभीर चोट लगने के कारण हेमेंद्र ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। अर्जुंदा पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गुंडरदेही लाया गया। समाचार लिखे जाने तक शव का पीएम जारी था।
ग्राम पंचायत बोरगहन अ के सरपंच मंगल राम साहू ने बताया कि शिक्षक खेमेंद्र ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मौत होने से ग्राम में शोक का माहौल है। वही मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सर पिता का साया छिन गया।







