best news portal development company in india

17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन को भाजपाई मनाएंगे सेवा और समर्पण के रूप में,भाजपाइयों द्वारा 20 दिनों तक होगा विभिन्न आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बालोद – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71वां वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा जिला बालोद के द्वारा सेवा व समर्पण के लिए विभिन्न कार्यक्रम पूरे जिले भर में किए जाएंगे जिला मुख्यालय बालोद में मोदी जी के जन्मदिन के कार्यक्रमों में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे कांकेर लोकसभा के क्षेत्रीय सांसद मोहन मंडावी एवं जिले भर के सभी भाजपा नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण जिले के सभी मंडलों में सुबह से दोपहर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा पश्चात दोपहर 3:00 बजे से जिला मुख्यालय बालोद में भाजपाइयों द्वारा मोदी जी पर प्रदर्शनी का अवलोकन पश्चात वृक्षारोपण, वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को फल वितरण, विभिन्न योजनाओं को केंद्र द्वारा लाभार्थियों तथा आम जनता से कोरोना वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध कराने पर मोदी जी के आभार हेतु पोस्ट कार्ड पर लेखन, वृक्षारोपण तथा क्षेत्र के अन्नदाता किसान व जवानों का सम्मान भाजपा द्वारा किया जाएगा इसके साथ ही मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से मोदी जी के गुजरात के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री के रूप में 7 अक्टूबर को 20 वर्ष पूर्ण होने पर 20 दिनों तक जिले के सभी मंडलों में सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान आदि अनेक कार्यक्रम करते हुए देश के प्रधान सेवक मोदी जी के जन्मदिन व सेवा अवधि को यादगार बनाते हुए सभी भाजपाई अपना सेवा व समर्पण कार्य करेंगे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई