बालोद
छत्तीसगढ़ में चल रहे भारतीय जनता पार्टी का आजीवन समर्पण निधि अभियान के अंतर्गत बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार के निर्देशानुसार जिले के सभी 9 मंडलों में शक्ति केंद्र व बुथ स्तर पर प्रभारी एवं भाजपा के नेता गण भाजपा के पदाधिकारियों एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्थसमर्थको से धन संग्रहण का कार्य आरंभ है जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक गुंडरदेही डॉ राजेंद्र राय जी ने 111000 रू व वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक खेरथा डॉ बालमुकुंद देवांगन ने 51000 रू का संगठन के संचालन के लिए निधि समर्पण का चेक जिला भाजपा उपाध्यक्ष द्वय नरेश यदु व राकेश छोटू यादव को सौंपा जिसके लिए भाजपा जिला बालोद की ओर से आभार व्यक्त किया गया
इस अवसर पर जिला कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव , जिला मंत्री शरद ठाकुर , भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव शर्मा, भाजयुमो उपाध्यक्ष संजय साहू , अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष कासिम कुरेशी , अर्जुंदा मंडल महामंत्री विश्वास गुप्ता , भाजयुमो सह जिला प्रचार प्रमुख श्याम सुंदर उपस्थित रहे।







