best news portal development company in india

जिले का प्राचीनतम स्वयंभू गणेश मंदिर एवं गणेश प्रसादम् की व्यवस्था…

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बालोद

जिले में एक ऐसा प्राचीन गणेश मंदिर है, जहां दर्शन मात्र से लोगों की सूनी गोद भर जाती है दरअसल बालोद जिला मुख्यालय के मरारपारा (गणेश वार्ड) में करीब 100 साल पुरानी धरती से उपजे भगवान श्री गणेश का मंदिर स्थापित है जिसकी देखरेख मौर्य मंडल समिति द्वारा किया जाता है।

दरअसल दीपावली के 1 महीने पहले गणेश प्रसादम् के नाम से बहुत ही सस्ते दरों पर उत्तम एवं सात्विक भोजन की व्यवस्था की जा रही है जिसमें लगभग 80 से 100 लोग रोजाना भोजन करने आते हैं और जरूरतमंदों के लिए टिफिन की सुविधा भी उपलब्ध है जिसके लिए लोगो से मात्र 30 रुपये शुल्क ली जाती है। मौर्य मंडल समिति का कहना है ये कि भोजनालय स्वर्गीय सजना देवी सुल्तानमल जी बाफना की स्मृति में उनके पुत्र मूलचंद जी बाफना द्वारा यह ट्रस्ट संचालित किया जाता है भोजनालय की देखरेख एवं संचालन मौर्य मंडल परिवार द्वारा किया जाता है यह भोजनशाला विगत 2 महीनों से निरंतर संचालित किया जा रहा है रोज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक भोजनालय संचालित की जाती है। जिसमे प्रमुख रूप से दिनेश तापडिया, सुनील जैन, अरुण बाफना, शुभम चांडक, विकास गुप्ता एवं मौर्य मण्डल परिवार के सभी सदस्य सेवा भाव से अपना कार्य करते आ रहे है।

बालोद से अमजद चौहान की रिपोर्ट 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई