best news portal development company in india

जिला ग्रन्थालय को सुचारू रूप से छात्र/छात्राओं के लिए प्रारंभ किए जाने की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बालोद

जिला ग्रन्थालय को छात्रहित में सुचारू रूप से पुनः प्रारम्भ करवाने हेतु आज हिन्द सेना के प्रदेश मुख्यसंयोजक तरुण नाथ योगी एवं दुर्ग यूनिवर्सिटी के प्रथम सहसचिव एवं बालोद महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अतुल योगी ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही प्रारंभ करवाने की माँग की गई । तरुण नाथ योगी द्वारा कहा गया कि राज्य प्रशासनिक सेवा की आगामी परीक्षा हेतु 90 दिन ही शेष बचे है अतः उन्होंने शीघ्र ही सुचारू रूप से प्रारंभ करने की मांग की । प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा की परीक्षा 90 दिन बची हुई है अगर जल्द से जल्द ग्रंथालय को चालू किया जाता है तो परीक्षार्थी को इसका लाभ मिलेगा जिससे आने वाले समय में बालोद जिले से भी राज्य प्रशासनिक सेवा में परीक्षार्थियों को मौका मिल सके!

अपर कलेक्टर विनायक शर्मा द्वारा विषय की गंभीरता को देख शीघ्र ही प्रारम्भ करवाने का आश्वासन दिया।

 

बालोद से अमजद चौहान की रिपोर्ट

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई