best news portal development company in india

छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के तत्वाधान में अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस एवं राज्य कार्यकारणी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन ग्राम अछोली में संपन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

धमधा  20 मार्च: छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के तत्वाधान में अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस एवं राज्य कार्यकारणी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन ग्राम अछोली में 20 मार्च को संपन्न हुआ।आपको बता दें लोधी समाज की प्रेरणा स्रोत अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस 20 मार्च को मनाया गया। इस अवसर पर वीरांगना को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ग्राम अछोली तहसील धमधा जिला दुर्ग में विशाल आम सभा के रूप में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु महिला पुरुष  उपस्थिति हुई । साथ इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज की मनोनीत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ जिसमें कार्यकारणी के समाजिक कार्यकर्ताओ का श्पथ ग्रहण और सम्मान हुआ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,विजय बघेल सांसद दुर्ग ,संतोष पांडे सांसद रहे। विशिष्ट अतिथि ईश्वर साहू विधायक साजा, कोमल जंघेल पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, भारत वर्मा प्रदेश महामंत्री भाजपा, मनहरण लाल कौशिक कार्यवाहक अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कवर्धा, जितेंद्र वर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा दुर्ग, महेश वर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा भिलाई, रोहित राजपूत मंडल अध्यक्ष धमधा, यशोदा यशोदा नीलांबर वर्मा विधायक खैरागढ़, गिरवर जंघेल पूर्व विधायक खैरागढ़ ,जीवन लाल वर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्ग, राजेंद्र साहू लोकसभा प्रत्याशी दुर्ग, कमलेश्वर वर्मा संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज, चिरंज लाल जंघेल संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज, शिवकुमार वर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धमधा रहे ।

कार्यक्रम के दोनो सत्र में अध्यक्षता घनश्याम वर्मा प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ घनश्याम कौशिक प्रदेश महामंत्री, जीवन कौशिक प्रदेश संगठन मंत्री, विष्णु लोधी प्रदेश कोषाध्यक्ष,विमल पटेल प्रदेश अंकेक्षण जिला अध्यक्ष गण जिला अध्यक्ष गण बनऊं वर्मा दुर्ग, जयप्रकाश कौशिक कवर्धा, उत्तम जंघेल राजनंदगांव, जगदीश प्रसाद वर्मा मुंगेली, जमुना प्रसाद वर्मा बिलासपुर, गोवेंद्र पटेल बेमेतरा, अधीन जंघेल रायपुर, ढालू राम वर्मा अध्यक्ष धमधा सर्किल, सुरेश सिंगौर,रवि सिंगौर सहित समाज के अन्य पदाधिकारी सहित लोधी समाज के सामाजिक बंधु महिला पुरुष सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम में पाटन विधान सभा क्षेत्र के पूर्व सरपंच रूही सुरेश सींगौर को लोधी समाज के प्रदेश युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई