दुर्ग
दिनांक 23 /09/2021 को पुलगांव दुर्ग के गोंडवाना समाज द्वारा शिक्षा एवं स्वास्थ संबंधित सामाजिक बैठक आहूत की गई। बैठक में समाज ने बच्चो की शिक्षा एवं स्वास्थ को प्राथमिकता दिया एवं बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए समाज ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, जिसमें श्रीमति चन्द्रकला तारम जी ने अपने ससुर जी स्व आनंदीराम ठाकुर ( तारम ) जी के नाम पर शिक्षा एवं स्वास्थ सहायता हेतू 5500/-रू की आर्थिक सहायता गोंडवाना समाज पुलगांव को दिया । इस बैठक में मुख्य रूप से गोंडवाना समाज के अध्यक्ष योगेश नेताम जी,अजय मंडावी जी , घनाराम मंडावी जी , नंदकुमार नेताम जी , राजु नेताम जी , श्रीमति रामेश्वरी नेताम जी , श्रीमती ठगीया नेताम भिलाई से चंद्रभान सिंह ठाकुर जी, श्रीमति अश्लेष मरावी जी , श्रीमति भुनेश्वरी उइके जी उपस्थित रहे…







