best news portal development company in india

प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर भड़के भाजपाई, अजा, अजजा अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग…

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

बालोद

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देवसाय के ऊपर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में भाजपा कार्यकर्ता उबाल पर है और मुख्यमंत्री के खिलाफ अजा अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की मांग लेकर अजजा मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम ध्रुवे के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा है।


भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जो कि पूर्व में केंद्रीय राज्यमंत्री के पद पर रहे हैं तथा सत्ता एवम् संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर दायित्वों का निर्वहन किये हैं। विष्णुदेव साय जी एक लोकप्रिय आदिवासी जननेता हैं और कंवर जनजाति समाज से आते हैंए जिसकी जानकारी सभी राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता एवम् नेताओं को है।
अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम ध्रुवे ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा यह जानते हुए कि विष्णुदेव साय जनजाति समाज के हैं फिर भी पत्रकारों के पूछे गये सवाल पर विष्णुदेव साय जी को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के उद्देश्य से यह कहा कि यदि जिनके दिमाग में गोबर भरा है तो हमने खोज लिया है कि उससे भी बिजली जलाया जा सकता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष अजजा देवेंद्र माहला एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हमारे आदिवासी समाज के प्रमुख नेता को अपमानित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक रूप से अभद्र एवम् ओछी टिप्पणी किया गया है, जिससे पूरा आदिवासी समाज अपमानित महसूस कर रहा है अजा और अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3 (X) के अनुसार जो कोई, अनुसूचित जाति अथवा जनजाति का सदस्य नहीं है, जनता को दृष्टिगोचर किसी स्थान में अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के किसी सदस्य का अपमान करने के आशय से उसको अपमानित या अभित्रस्त करेगा के अनुसार अपराधिक कृत्य की श्रेणी में आता है।
भाजपाइयों ने मांग किया कि भूपेश बघेल के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही कर संविधान द्वारा प्रदत्त हमारे जनजाति समाज के अधिकारों को सुदृढ़ता प्रदान करें। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव,जिला मंत्री अनिता कुमेटी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव शर्मा होरीलाल रावटे, वरिष्ठ आदिवासी नेता पालक ठाकुर, चिखलाकसा नगर पंचायत अध्यक्ष भीखी मसिया, शरद ठाकुर, दयानंद साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम, सरोज सलाम, बीरेंद्र साहू, चित्रसेन साहू, कुंती देवांगन, संतोष कौशिक, भरत पटेल, सहित चिखलाकसा के सभी पार्षद एवं अन्य मौजूद रहे।

 

बालोद से अमजद चौहान की रिपोर्ट

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई