best news portal development company in india

जिले में बंद होने के कगार में मध्यान भोजन केंद्र… मध्यान्ह भोजन समूह के महिलाओं ने किया चक्का जाम… आंदोलन रत महिलाओं को जबरन बैठाया पुलिस ने बस में, जबरदस्त हंगामा…..

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

बालोद

बीते 6 महीने से मध्यान भोजन संचालित कर रहे हैं समूह को पैसा नहीं मिला है प्रत्येक समूह 70 से 80000 के कर्जे में हैं और बीते लगभग 1 सप्ताह से बालोद जिले के अधिकांश विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था ठप पड़ी हुई है मध्यान भोजन की राशि ना मिलने से नाराज महिलाओं द्वारा आज चक्का जाम कर दी मैडम दिया गया था यहां पर भी बालोद नगर के टल्ली चौक में एकत्र हुए थे परंतु प्रशासन द्वारा उन्हें उठने की बात कहते हुए थाना ले जाने की धमकी देते हुए बस में बैठा दिया गया उसके बाद से बस को हिलाया भी नहीं गया है जहां पर महिलाएं बस के सामने व बस में बैठकर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

ले जाए जेल

बालोद जिले के गुरुर विकासखंड मध्यान भोजन संचालक समूह के अध्यक्ष ज्योति ठाकुर ने बताया कि यहां पर हम लोग शासन प्रशासन से लगातार विनती कर रहे हैं परंतु प्रशासन द्वारा कोई भी बात नहीं सुना गया है जिसके कारण हम यहां शांतिपूर्ण ढंग से चक्का जाम करने वाले थे ऐसे ही हमें बस में बैठा दिया गया है अब ना था ना ले जा रहे हैं ना हमें चक्का जाम करने दे रहे हैं जिसे हम सब आक्रोशित हैं और जब तक हमारा भुगतान नहीं होता हम यहां से हिलेंगे नहीं।

कार्रवाई से आक्रोशित हुई महिलाएं

यहां पर प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद हैं एसडीएम के साथ भी महिलाओं की तू तू मैं मैं हुई साथ ही मध्यान भोजन प्रभारी भी महिलाओं से चर्चा करने पहुंचे हुए हैं परंतु यहां पर महिलाएं मानने को तैयार ही नहीं है और उनका प्रदर्शन जारी है महिलाओं का कहना है कि हम लोग क्या आरोपी हैं जो हमारे साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहे हम शांतिपूर्ण ढंग से चक्काजाम कर रहे हैं पुलिस विभाग के अधिकारी में महिलाओं को मना पाने में असमर्थ नजर आ रहे हैं महिलाएं लगातार शासन प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल रही है और महिलाओं का कहना है कि वर्तमान में हम कर्जे में आकर बच्चों को खाना खिला रहे हैं और हमारे साथ यहां की प्रशासन ऐसा व्यवहार कर रही है।

जुलाई तक का हुआ है भुगतान

अपर कलेक्टर विनायक शर्मा ने बताया कि महिलाओं के पैसे का भुगतान जुलाई माह तक हो गया है और हम प्रयास में लगे हुए हैं कि नवंबर माह तक इनका पेमेंट हो जाए जैसे ही भुगतान होगा आबंटन किया जाएगा।

 

बालोद से अमजद चौहान की रिपोर्ट

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई