भाजपा किसान मोर्चा, प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्णकांत पवार प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू व समस्त मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में जिले में अन्नदाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कल दिनाँक 23 नवंबर समय 2.00 बजे जिला कलेक्ट्रेट मे राज्यपाल जी के नाम ज्ञापन सौंपना है।
विषय:- किसानों के हितों से संबंधित निम्न 6 बिंदुओं पर राज्य शासन को निर्देशित करने आग्रह पत्र।
महोदय विषयांतर्गत लेख्य है कि राज्य सरकार के किसानों के प्रति निरंकुशता को देखते हुए इन 6 बिंदुओं पर राज्य शासन को ध्यानाकर्षण हेतु निर्देश जारी करें…
१. प्रदेश में असमय हुई बारिश से बर्बाद हुए फसलों का आकलन कर किसानों को जल्द क्षतिपूर्ति प्रदान करें।
२. राज्य की कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र के अनुसार किसानों को बकाया 2 साल का बोनस तत्काल प्रदान करें।
३. राज्य सरकार ने 1 दिसंबर से धान खरीदी करेगी, किन्तु बीते 3 वर्षों में MSP दर में करीब ₹ 300 कि वृद्धि हुई है। अतः राज्य सरकार किसानों को इसी वर्ष से ₹2500 में ₹300 जोड़कर ₹2800 रुपए के दर से भुगतान करें।
४. राज्य सरकार अपने धान खरीदी के लक्ष्य के अनुसार बारदाने की आपूर्ति सुनिश्चित करें।
५. राज्य शासन ने बीते वर्ष किसानों से बारदाने लिए थे, जिसका भुगतान अभी भी शेष है। अतः किसानों को तत्काल भुगतान किया जाए।
६. प्रदेश भर के 2058 साख समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर है। इनके मांगों पर सरकार जल्द निर्णय लेते हुए मांगो को पूर्ण करें। ताकि धान खरीदी सुचारू रूप से हो।
बालोद से अमजद चौहान की रिपोर्ट







