best news portal development company in india

कैबिनेट मंत्री के करकमलों द्वारा हुआ फोर लेन सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ….

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दुर्ग

अंडा से मिनीमाता पुलगांव तक 12 किमी लंबी फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर लोक निर्माण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अंडा अटल चौक पहुंचे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के काफिले में युवाओं की टोली ने पुलगांव चौक से अंडा तक बाईक रैली करते हुए मंत्री जी की अगुवाई किये। लोकनृत्य व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। लोनिवि के उच्च अधिकारी भतप्रहरी ने स्वागत भाषण में विभागीय जानकारी देते हुए बताया कि दुर्ग जिले में 2500 करोड़ रुपए से अधिक का विकास कार्य हो चुका है। और आगे भी सतत जारी है।

जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव ने अपने उद्बबोधन में बताया कि क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है। और आगे भी चलता रहेगा। पंचायती राज के सुदृढ़ होने और मानदेय में वृद्धि होने की जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम स्वराज की अवधारणा अब पूरी हो रही है। कैबिनेट मंत्री साहू जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आवागमन के लिए सड़क जरुरी है। और हमारी सरकार ने गांव गांव और शहर में जहां भी सड़क की जरूरत है निर्माण कराया है। सड़क के अलावा भी सभी क्षेत्रों के विकास कार्य करा रहे हैं। अंडा में हार्टिकल्चर और नगपुरा में कृषि महाविद्यालय खोलने विचार चल रहा है।वे अपने बीते पुराने दिनों की याद ताजा करते हुए राजनैतिक घटनाक्रमों का जिक्र किया। और अटल चौक अंडा के सौंदर्यीकरण हेतु 80 लाख रुपए देने की घोषणा की है।इस अवसर पर कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार सेन, कांग्रेस महासचिव जितेंद्र साहू, हर्ष साहू, जिला पंचायत कृषि सभापति योगिता चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, सभापति टिकेश्वरी देशमुख, जनपद पंचायत सदस्य मनीष चंद्राकर, सरपंच उमादेवी चंद्राकर,रिवेंद्र यादव,व इस अंचल के सभी ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच, किसान नेता पुकेश चंद्राकर,ब्लाक उपाध्यक्ष डा जे डी चेलक, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण जन व विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

दुर्ग ग्रामीण से  रिपोर्टर युसुफ चौहान 6267583885

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई