दुर्ग
ग्राम पंचायत झोला मे प्रगतिशील किसान सगंठन के तत्वधान मे एक दिवसीय समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। साथ ही ग्रामीण महिलाओं ने अपने समस्याओं से अवगत कराया जिसमे पेंशन व PM आवास जैसे प्रमुख समस्या अधिक थी। जिसमें संगठन की तरफ से आश्वस्त किया है कि जल्द ही विभिन्न समस्याओं का लिस्ट बनाकर शासन प्रशासन को अवगत कराते हुए निदान किया जायेगा । जिसमें संगठन की ओर से संयोजक राजकुमार गुप्त , उत्तम चंद्राकार, पुरन साहू , परमानंद यादव , हीना देशमुख सरपंच व पंच शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी ढालेश साहू ने किया।
दुर्ग ग्रामीण से युसूफ चौहान की रिपोर्ट







