बालोद
पेट्रोल डीजल की कीमतों में वेट टैक्स के मामले को लेकर लगातार विरोध किया जा रहा है वही आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय को झलमला तिराहा, घोटिया चौक एवं पड़कीभाट बायपास रोड तीनों तरफ से घेर लिया गया। जिससे आम लोगों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जब भाजपा द्वारा झलमला पर चक्का जाम जैसे बड़े आंदोलन को अंजाम दिया गया तो वही घंटों तक आवागमन बंद रहा। इस दौरान एक एंबुलेंस को भी रोक लिया गया था लगभग 5 मिनट तक एंबुलेंस रूकी रही, बातचीत के माध्यम से उसे किनारा दिया गया।

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार डीजल पट्रोल के वेट टेक्स को कम नहीं कर रही है और न ही जनता को राहत दे रही है, सरकार कहती तो है कि यह छत्तीसगढ़ के जनता की सरकार है लेकिन छत्तीसगढ़ के जनता के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी बालोद जिले के सड़कों पर लड़ाई लड़ रही है और हम लगातार विरोध कर रहे हैं । इसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, देव लाल ठाकुर, पूर्व विधायक राजेंद्र राय, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, भाजपा नेता किशोरी साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशीला साहू और भाजपा के अन्य पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बालोद से अमजद चौहान की रिपोर्ट







