दुर्ग
छत्तीसगढ़ जोगी कांग्रेस के तेज तर्रार युवा नेता धमेंद्र बंजारे विरोध का कारण बताते हुए कहा कि सरकार में आने के पूर्व अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे जैसे छत्तीसगढ़ में पूर्ण रूप से शराब बंदी, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने व किसानों के धान के समर्थन मूल्य एकमुश्त न देकर किश्तों के रूप में देना। घोषणा पत्र में किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया गया है। साथ ही दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के साथ मुआवजे को लेकर हुए अन्याय पर चुप्पी साधना, नवनिर्मित रिसाली निगम से मैत्रीबाग को अलग कर रहवासियों के साथ अन्याय किया है। जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। और इसके पहले भी हम इसका विरोध करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
दुर्ग ग्रामीण से युसुफ चौहान की रिपोर्ट
6267583885







