best news portal development company in india

किसान महापरिषद के साथ किसान आंदोलन के समर्थन में एक दिवसीय आम सभा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजनांदगांव

कल दिनांक 12 नवंबर 2021 को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में जन मुक्ति मोर्चा मोहला ब्लॉक इकाई और किसान महापरिषद के साथ किसान आंदोलन के समर्थन में एक दिवसीय आम सभा मोहला (राजनांदगांव) के बस स्टैंड में किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों जनता ने हिस्सा लिया।
आये हुए वक्ताओ ने भी मंच के माध्यम से अपनी बात रखी जिसमे प्रमुख रूप से बसन्त कुमार रावटे (सचिव जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़), मनोज कोसरे (महासचिव, जनवादी सफाई कामगार यूनियन भिलाई), कातिक राम कौवड़ो (रायगढ़ ब्लाक प्रभारी जन मुक्ति मोर्चा), मोहन कमेटी (मोहला ब्लाक प्रभारी जन मुक्ति मोर्चा) कलीराम सलामे मोहला ब्लाक प्रभारी जन मुक्ति मोर्चा, जयप्रकाश नायर अध्यक्ष जनवादी सफाई कामगार यूनियन भिलाई, मूलचन्द चन्देल सेंट्रल कमेटी सदस्य जन मुक्ति मोर्चा, और नवाबिहान के साथी चन्द्रशेखर यादव, ललित गेडाम, एवम साथीयो द्वारा जन गीत प्रस्तुत कर आंदोलन को ऊर्जा प्रदान किया गया । मंच संचालन ईशवर निर्मलकर ने किया… इस कार्यक्रम में जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष जीत गुहा नियोगी, यादराम कोर्राम, हुमन तुमरेकी, गोपाल राजपूत, सुरेंद्र कोर्राम, पवन विश्वकर्मा, संजय निषाद, प्रभु राम ध्रुवे के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे…

बालोद से अमजद चौहान की रिपोर्ट

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई