बालोद
करीब 10 साल पहले सीसी पुल का निर्माण किया गया था लेकिन निर्माण कार्य के समय गुणवंताहीन सामग्रियो का प्रयोग किया गया, जिसका नतीजा ठीक 10 साल बाद देखने को मिला। बालोद जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 13, आमापारा में करीब सुबह 7:00 बजे ट्रैक्टर में गिट्टी लोड वाहन चालक सीसी रोड से गुजर रहा था तभी अचानक देखरेख के अभाव में जर्जर हुए गुणवंताहीन पुल में दरार आने से गड्ढे में ट्रैक्टर ट्राली जा फंसा । करीब 2-3 घंटे तक लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा तत्पश्चात बड़ी मशक्कत के बाद गिट्टी से लदे ट्रैक्टर को जेसीबी की मदद से निकाला गया।







