डिकेश शर्मा
दुर्गुकोंदल-18 सितंबर- सर्व समाज का नया खानी मिलन समारोह सर्कल कोदापाखा में मनाया गया जिसमें कोदापाखा सहित 13 ग्राम के गायता पटेल युवक युवतियां महिलाएं बच्चे शामिल होकर धूमधाम से मनाया गया सर्कल ग्राम कोदापाखा में कार्यक्रम की शुरुआत बुढ़ा देव की पूजा अर्चना कर की गई।

इस कार्यक्रम में कोदापाखा ग्राम गायता सुकालू राम नरेटी ने 13 गांव से आए हुए लोगों को मिलन समारोह की बधाई देते हुए कहा कि हम समस्त वर्ग के लोग 15 सितंबर को नया खानी पूर्व ग्राम स्तर पर मनाएं जिसके बाद सर्व समाज द्वारा सर्कल कोदापाखा में एकत्रित होकर सफलतापूर्वक इस कार्यक्रम को मनाया गया।उन्होंने आगे कहा कि काफी दूर-दूर गांव के लोग अपने कामकाज को छोड़कर इस मिलन समारोह में एकत्रित हुए जो हमारे सर्व समाज की एकता को दर्शाता है।इस कार्यक्रम में गंधर्व समाज के रामाधीन दर्रो ने बताया कि हमारे अंचल क्षेत्र के सर्व समाज द्वारा धान की नया फसल को पूजा अर्चना करके खाना के रूप में शुरुआत करते हैं इस दिन किसी घर में नया बहू लाने से उन्हीं के हाथों खाना पकाकर परोसा जाता है यह रीति रिवाज कई सदियों से जलते आ रहा है जिसे हम नया खानी पर्व के रुप में धूमधाम से मनाते आ रहे हैं।कार्यक्रम को भूतपूर्व सर्कल अध्यक्ष सामसाय दुग्गा ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि सर्व समाज के लोगों द्वारा सर्कल स्तर में एकत्रित होकर मिलन समारोह को सफलतापूर्वक मनाना हमारा भाईचारा एवं एकता को दर्शाता है हम अपने अपने ग्राम स्तर में नया खानी त्यौहार मनाने के बाद सर्कल स्तर में एकत्र होकर मिलन समारोह को धूमधाम से मनाएं इस दौरान सोन्नुराम कोमरा ग्राम पटेल मिचेसुखई ने कहा कि हमें अपना संस्कृति को संजोए रखना है हमें अपना धर्म बोली भाषा को निरंतर बोलनी चाहिए।हमें पुरानी संस्कृति सभ्यता को जिंदा रखने की जरूरत है क्योंकि हम 21वीं सदी के दौर पर पुरानी संस्कृति को भूलते आ रहे हैं जिसे हमें सर्व समाज को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।क्योंकि हमारा संस्कृति सभ्यता काफी पुरानी है।हमें अपने बच्चों को गोंडी हल्बी जैसी बोली जाने वाली भाषाओं को सिखाने की जरूरत है।अन्यथा आने वाले दौर में इन्हें सब भूल जाएंगे।इस कार्यक्रम में सर्कल अध्यक्ष रमेश दुग्गा मेहर सिंह कोमरा मन्नुराम दीवान नाथूराम दुग्गा सोमा पोटाई रमशिला कोमरा सुमित्रा दुग्गा ने भी संबोधित किया इस दौरान नेमा लाल कोमरा तुलसी मातलम संपत नरेटी अंकलु कोवाची नीलाप बघेल धरमसिंह बघेल मंगलू राम ध्रुव इनके अलावा कई ग्रामीण उपस्थित थे।मंच संचालन दिनेश नरेटी ने किया।







