बालोद
बालोद शहर के विश्राम गृह में आज यूथ कांग्रेस की आवश्यक बैठक आहूत हुई यहां पर डिजिटल मेंबरशिप अभियान को आगे बढ़ाने और इस में गति लाने युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल बालोद पहुंचे उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से स्पष्ट किया है कि युवा कांग्रेस द्वारा निष्क्रिय लोगों को पद मुक्त किया जाएगा और सक्रिय लोगों को आगे का रास्ता दिखाया जाएगा आने वाले समय में चुनाव नजदीक है और यूथ कांग्रेस किसी भी तरह का कोई रिस्क लेना नहीं चाहती है
डिजिटल मेंबरशिप आभियान पर जोर
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा डिजिटल मेंबरशिप अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर प्रत्येक जिलों से 25000 कार्यकर्ता खड़े करने का लक्ष्य रखा गया है उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला बोला उन्होंने कहा कि 14 सीटों पर सिमटी हुई भाजपा अब छत्तीसगढ़ में कहीं नजर नहीं आती सत्ता की मलाई खाने के बाद विपक्ष में भाजपाई शांत बैठे हुए हैं उन्होंने आगे कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी इतने बेहतरीन काम कर रहे हैं कि भाजपाइयों को कोई मुद्दा भी नहीं मिल पा रहा है।
राहुल गांधी बनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
साथ ही संगठन चुनाव के बारे में उन्होंने बताया कि हम चाहते हैं कि हम सब के नेता राहुल गांधी आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करें और हम एक बार फिर उन्हें एआईसीसी के अध्यक्ष पद पर देखना चाहते हैं उन्होंने कहा कि जनप्रिय नेता है हम सब के नेता हैं और हम उन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर पुनः देखना चाहते हैं जिसके लिए हम सब मिलकर संगठन चुनाव में जोर लगाएंगे।
बालोद से अमजद चौहान की रिपोर्ट







