best news portal development company in india

भीम रेजीमेंट करेगा 7 तारीख को आंदोलन बालोद घड़ी चौक में देंगे धरना…..

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डौंडी

 

डौंडी ब्लाक के ग्राम सूरडोंगर में हुए घटना जिसमें ग्राम के सरपंच कोमेश कोराम एवं पंच बॉडी सहित गांव के लोगों के द्वारा एक गरीब मजदूर परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने उनके घर को तोड़ने घर में रखे सभी सामानों को जलाना एवं जातिगत गाली गलौज का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है क्योंकि अब इस मामले में भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ के द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अब वह सड़क पर उतरेंगे जिसमें उन्होंने एसपी को लिखित आवेदन दिया है कि वह 7 तारीख को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन करेंगे और घड़ी चौक में धरना प्रदर्शन करेंगे जिसमें लगभग पूरे छत्तीसगढ़ के टीम इस आंदोलन में शामिल होंगे भीम रेजीमेंट के द्वारा इससे पहले भी बालोद कलेक्ट्रेट में 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि 15 दिन के भीतर सुरडोंगर गांव में हुए पीड़ित परिवार के साथ मारपीट जिसमें गणेश राम सहित उनकी पत्नी एवं उनके बच्चे को मारा गया था एवं उनके पूरे घर को तोड़ दिया गया साथ ही घर में रखे सभी सामानों को आग लगा दिया गया और जातिगत गाली गलौज भी किया गया था इस मामले में जितने भी आरोपी थे उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उन पर उचित कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया गया था लेकिन अब तक इस मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं किया गया इसका मतलब साफ है कि सभी अपराधियों को बचाने की कोशिश की जा रही है

इसलिए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए 7 तारीख को यह आंदोलन रखा गया है

 

पूरे छत्तीसगढ़ से सम्मिलित होंगे भीम रेजीमेंट की टीम

भीम रेजीमेंट के जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बताया कि बालोद जिले में हुई यह घटना बहुत ही निंदनीय है आज तक बालोद जिले में ऐसा कोई भी घटना नहीं हुआ जिसमें किसी एक गरीब परिवार को इस तरह से घेर कर मारा पीटा जाए और उसका घर तोड़ दिया जाए

इस आंदोलन में पूरे छत्तीसगढ़ से भीम रेजीमेंट की टीम पहुंचेगी जिसमें पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है

ताकि भविष्य में किसी भी गरीब एवं मजदूर परिवार के साथ ऐसी घटना दोबारा ना हो

 

एक महीना बाद भी नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी

ईस मामले को लगभग पूरे 1 महीने से ज्यादा हो गया लेकिन अभी तक इस मामले में किसी भी तरह की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है गणेश राम के द्वारा सरपंच सहित कई लोगों ऊपर आरोप लगाया गया था कि उनके साथ मारपीट गाली गलौज उनके घर को तोड़ने उनके, घर के सामानों को जलाने का कार्य लोगों के द्वारा किया गया था लेकिन अभी तक इस मामले में किसी कि गिरफ्तारी नहीं हुई है

 

पीड़ित को मारने का वीडियो हुआ वायरल

सुरडोंगर में हुए घटना जिसमें एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पीड़ित परिवार को सरपंच सहित गांव के लोगों के द्वारा लात घुस एवं लाठी-डंडों से मारते हुए साफ तौर पर नजर आ रहे हैं लेकिन अभी तक इस मामले में पीड़ित परिवार को मारने वाले आरोपियों की ना तो पहचान हो पाई है ना ही उनकी कोई गिरफ्तारी की गई है

वीडियो में कई लोग साफ तौर पर नजर आ रहे हैं

 

आरोपियों को बचाने का किया जा रहा प्रयास

सुरडोंगर में हुए घटना मे साफ तौर पर अब ऐसा लग रहा है कि शासन और प्रशासन सभी जो इस मामले में आरोपी हैं उनको बचाने की कोशिश किया जा रहा है क्योंकि इस मामले को लगभग 1 महीने से ज्यादा हो चुका है लेकिन अभी तक इस पर कोई भी किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं किया गया है और मामले को बार-बार गोल-गोल घुमाया जा रहा है

पीड़ित 1 हफ्ते से धरने पर बैठा थाने के सामने

पीड़ित गणेश राम अपने परिवार के साथ डौंडी थाने के सामने टेंट लगाकर लगभग 1 हफ्तों से धरने पर बैठे हैं जिसमें वह अपने ऊपर हुए अत्याचार के लिए पुलिस प्रशासन से न्याय मांग रहा है

लेकिन उसे न्याय नहीं मिला

लेकिन अब गणेशराम अकेले नहीं है पीड़ित परिवार के साथ कई सामाजिक संगठन इनके साथ जुड़ चुके हैं जो गणेश राम को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं अब इस मामले में अपराधियों को क्यों बचाने की कोशिश की जा रही है यह बात साफ तौर पर समझ से परे है क्योंकि वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि लाठी-डंडों के साथ लोग गणेश राम एवं उनके पूरे परिवार वालों को मार रहे हैं

अगर गणेश राम गांव में अवैध कब्जा कर रह रहा था और

पंचायत को इस पर आपत्ति थी तो प्रशासन के माध्यम से उसके घर को हटाना चाहिए था ना कि सरपंच एवं सभी गांव वाले एक साथ मिलकर उसके घर को तोड़ते और मारपीट करते

 

पूरे बालोद जिले में है अतिक्रमण से जुड़े कई मामले

बालोद जिले के कई छोटे-छोटे गांव में लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया जाता है जिसमें अतिक्रमण से जुड़े कई मामले देखने को मिलते हैं लेकिन अभी तक ऐसा कोई मामला देखने को नहीं मिला जिसमें जबरदस्ती गांव वाले के द्वारा उसका घर तोड़ना पीड़ित के साथ-साथ उनके पूरे परिवार वालों को मारना उनके घर में रखे सामानों को जलाना।

 

बालोद से अमजद चौहान की रिपोर्ट

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई