बालोद
बहुजन समाज पार्टी छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में प्रदेश प्रभारी ओ.पी.बाचपेयी जी के नेतृत्व में आज बसपा का प्रतिनिधिमंडल बालोद जिला के डौंडी ब्लाक ग्राम सूर डोंगर में एक *दलित परिवार के साथ* हुई घटना को लेकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना और परिवार को आर्थिक सहायता की मदद की तदोपरान्त घटना स्थल पर पहुँच कर पीड़ित परिवार के घर का जायजा लिया तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बालोद जिला कलेक्टर व एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की गई कि विगत 1 माह पूर्व 30 जनवरी को बालोद जिला के ग्राम सूरडोंगर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना व जातिवाद का शिकार हुए गणेशराम बघेल व उनके पूरे परिवार को गांव के सरपंच व ग्रामीणों द्वारा बहुत बुरी तरह मारा-पीटा गया तथा उनके मकान को भी तोड़ा गया। घर के सामानों को तोड़फोड़ कर बुरी तरह तहस नहस कर दिया गया तथा उनके बच्चों के कॉपी किताब को भी फाड़ दिया गया । गणेशराम बघेल विगत कई वर्षों से उस गांव में रह रहा है लेकिन हमेशा ही उसके साथ जाति के आधार पर भेदभाव होता आ रहा है ।

घटना को हुए विगत एक माह से भी अधिक का समय हो गया लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा आज तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई है । जिससे न्याय व इंसाफ के लिए पीड़िता का पूरा परिवार पिछले 1 हफ्ते से डोंडी थाना के सामने धरने पर बैठा हुआ है उल्टा शासन प्रशासन आरोपियों को बचाने के लिए मामले को लीपापोती कर रही है व पीड़ित परिवार के लोगों को दबाव डाल कर इस अति गम्भीर मामले को दबाना चाहती है।यदि आरोपियों के खिलाफ अगर उचित कार्यवाही नहीं हुई तो आने वाले समय में *बसपा विधायक के द्वारा इस मामले को छत्तीसगढ़ के विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में से मुख्य रूप से लता गेडाम प्रदेश महासचिव बसपा छत्तीसगढ़, दीपक चंद्राकर जिला जोन प्रभारी दुर्ग, बालोद जिलाध्यक्ष प्रेम लाल सोनवानी, , दुर्ग विधानसभा अध्यक्ष सचिन गवई, अशोक आदिल, देवानंद कुंभकार,सागर सेन, संतोष बंजारे ,दीपेन्द्र मेश्राम व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
बालोद से अमजद चौहान की रिपोर्ट







