best news portal development company in india

कुथरेल में पुलिस ने पकड़े मोटर पंप चोर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दुर्ग

युसुफ चौहान

जिला पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग ग्रामीण अनंत साहू एस डी ओपी पाटन देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में अंडा थाना क्षेत्र के गांव निकुम में विगत दिनों ११ सितंबर की दरमियानी रात में दीपक देशमुख,खांड़ा रोड निकुम के पास खेत में लगे बोर से सबमर्सिबल पंप व केबल वायर को अज्ञात चोर चुरा कर ले गया।मोटर पंप जगुआर कंपनी का ०२ एच पी का है।केबल वायर लगभग २० हजार रुपए का अज्ञात चोर उड़ा ले गए।जिसकी शिकायत पर अंडा थाना में अपराध क्र. 138/2021 धारा 379,411,34 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर अपने अधिकारी व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर जितेंद्र देशमुख पिता भुवन देशमुख उम्र 30साल , विनोद कुमार पिता गोबरू साहू 30साल ,पवन पिता स्व. द्वारिका प्रसाद चंद्राकर 36साल सभी ग्राम कुथरेल थाना अंडा जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए मोटर पंप एवं केबल वायर जब्त किया है। आरोपी अपने मोटर साइकिल टीवीएस स्टार सिटी क्र. सी जी 07 ए जी 4574 में घुमकर चोरी कर ग्राम कुथरेल निवासी पवन चंद्राकर के पास बेचना बताया। आरोपियों ने निकुम में चोरी करने का अपराध कबूल किया है।अंडा पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई में टी आई श्रुति सिंह,सहायक उपनिरीक्षक सुंदर लाल नेताम,आरक्षक अश्रि्वनी कुमार यदु,अजय ढ़ीमर,तेजेश्वर साहू की भूमिका रही।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई