अंर्तराज्यीय चोर गिरोह पर बालोद पुलिस की बडी कार्यवाही बालोद टाउन के मकान में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त राड ,पेचकस ,मोटर सायकल व 90,000 रूपये नगदी बरामद June 26, 2023 No Comments
बालोद के लक्की सिन्हा को मिली अहम जिम्मेदारी,एनएसयूआई के बनाये गये विधानसभा अध्यक्ष June 6, 2023 No Comments
सासंद स्वेच्छनुदान में 1 हजार से जूते लेने तक का खेल, फिर कोरे कागज में निंदा, अचानक आया लेटर पैड, भाजपा में हड़कंप बालोद भारतीय जनता पार्टी गुरुर मंडल के एक कार्यकर्ता और जनपद पंचायत सदस्य संध्या साहू के पति छोटे से कार्यकर्ता अजेंद्र साहू द्वारा सांसद स्वेच्छानुदान राशि में कमीशन लेने का मामला।सामने आया है हालांकि जिस गरीब महिला पुष्पा नागवंशी से यह पैसा लिया गया है उसका एक वीडियो भाजपाइयों द्वारा वायरल किया गया था कि उस महिला ने खुशी खुशी अपनी इच्छा से अजेंद्र साहू को देने के लिए दिया गया था इस मामले के उजागर और आरोपों के बीच भाजपा मण्डल अध्यक्ष कौशल साहू, ईशाप्रकाश साहू, मेहतर नेताम और नंदकिशोर शर्मा के हस्ताक्षर युक्त एक कापी वायरल हुआ जिसमे इसे षड्यंत्र कहते हुए अजेंद्र साहू को क्लीनचिट दे दिया गया अब नया मामला सामने आ रहा है कि मंडल कार्यालय में जो निंदा प्रस्ताव जारी किया गया था वह एक कोरे कागज में किया गया था जिसके बाद इसमें किसी ने भाजपा मंडल का लेटर पैड चिपका कर इसे वायरल कर दिया अब मंडल अध्यक्ष कह रहे लेटर पैड किसने लगाया हम नहीं जानते वहीं सरपंच मोतीराम देवांगन ने भी कहा कि महिला ने 1000 रुपए दिए तो हैं परंतु क्यों दिए यह में का नहीं सकता ये वहीं राजनैतिक दंपत्ति है जिनके लोग कहते हैं कि वे आयोजन में श्रीमद् भागवत बांटते हैं पर विषय तो ये भी है की श्रीमद भागवत में गरीबों का उपहास करना पाप है। सीईओ तहसीलदार जारी करते हैं राशि – सासंद पूरे मामले में सांसद मोहन मांडवी से जब जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि स्वेच्छा अनुदान की राशि तहसीलदार और सीईओ के माध्यम से जारी होती है और उन्हीं के माध्यम से हस्तांतरित भी होता है संसद के जवाब से हम संतुष्ट है परंतु इस पर सवाल यह उठता है कि आखिर अधिकारी इन्हें जारी करते हैं तो इन छोटे-छोटे नेता और सरपंचों के पास यह चेक कहां से पहुंचता है जिनके एवरेज में ग्राहियों से पैसे की मांग की जाती है यह भी बड़ा सवाल है। हमने कोरा कागज में किया था निंदा प्रस्ताव पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कौशल साहू ने बताया कि लेनदेन संबंधित चर्चाओं के बीच हमने कुछ लोगों से पूछताछ कर सादे कोरे कागज में इस बात की निंदा की थी कि भारतीय जनता पार्टी की छवि धूमिल करने के लिए इस तरह के कृत्य और खबर फैला जा रहे हैं परंतु उन्होंने यह भी स्वीकार की आखिर इस गुरुर मंडल के लेटर पैड लगवा कर किसने प्रसारित किया यह हम नहीं जानते हमने उन्हें व्यक्तिगत रूप से लिखकर दिया था। सरपंच का कहना पैसा लेना गलत पुरे मामले में सरपंच मोती राम देवांगन ने कहा कि अजेंद्र साहू मुझसे पैसे उधार लेते रहता है और वो गरीब महिला जिसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है वो मेरे यहां काम करती है उसका नाम पुष्पा नागवंशी है वह महिला मेरे घर काम करने आती है तो एक दिन उसने मुझे ₹1000 दिए और कहा कि इस राजेंद्र साहू को दे देना मुझे नहीं पता कि उसने उसे पैसे क्यों दिए वह गरीब महिला है उसका जीवन यापन बड़ी मुश्किल से होता है अगर उसने स्वेच्छा से भी अरविंद साहू को पैसे दिए हैं तो यह गलत है क्योंकि हम उसकी वास्तविक स्थिति को जानते हैं। सस्ते नेताओं के सस्ते जूते विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक हितग्राही जो जूते का व्यापार करता है उससे चेक देने के ऐवज में सस्ते युवा मोर्चा नेता ने सस्ते जूते की मांग की थी हालांकि यह बात को बंद कमरे में यह बात स्पष्ट हुई है पर मामला दब गया अब इस बात की।जमकर चर्चा है कि सासंद मोहन मंडावी के नाम पर कहां कहां कितने पैसे लिए गए हैं और किन गरीबों के हक के पैसे मारकर नेतागिरी चमकाई जा रही है। June 4, 2023 No Comments