



दुर्ग
युसुफ चौहान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, एवं उप पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीणों को जानकारी देने हेतु अंडा गांव के गुरुवार बाजार चौक मैदान पर बरगद वृक्ष के नीचे पुलिस चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें गांव के सरपंच, पटवारी,पंचगण, मितानिन, गांव की स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। जिन्हें सायबर संबंधी अपराध, बैंक संबंधी जानकारी, आनलाईन ठगी, एटीएम फ्राड, गांव में अवैध कार्य में संलिप्त हो तो उसकी जानकारी थाने में गुप्त रूप से सूचित करने, घरेलू हिंसा,पति पत्नी के बीच छोटे-छोटे झगड़े न करने की समझाईस, मोबाइल के माध्यम से अंजान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी नहीं देने, यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस के सहयोग से गांव के लोगों की समस्या लाएंगे एवं समस्या का यथोचित समाधान करेंगे। पुलिस जन चौपाल में गांव की महिलाएं एवं ग्रामीण जन शामील थे।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अंडा थाना क्षेत्र के गौरव गांव अंडा में पुलिस चौपाल लगाया गया।