दुर्गा समिति गंजपारा बालोद के तत्वावधान में महादेव भवन में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के छठवें दिन कथा, वृत्तासुर की तपस्या, नहुश का पतन, भृगुवंशी ब्राह्मण का संघार, त्रिशंकु की हुई कथा

बालोद। श्री दुर्गा समिति गंजपारा बालोद के तत्वावधान में महादेव भवन में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के छठवें दिन कथा वाचक रुचिता तिवारी ने अनेक प्रसंगों पर व्याख्यान दिया। आज वृत्तासुर की तपस्या, नहुश का पतन, भृगुवंशी ब्राह्मण का संघार, त्रिशंकु की कथा का बखान किया।
कथा में उन्होंने कहा कि आशा की चाह भगवती के चरणों में होनी चाहिए, कितने भी धनवान हो जाओ लेकिन सुख भगवती के आशीष के बिना नहीं मिल सकता है। उन्होंने आगे कहा कि ब्रह्मांड की 64 योनि में सबसे प्रभावशाली योनि मानव है। इसलिए मानव को भजन कीर्तन में मन लगाना चाहिए। आगे कहा हमारे जीवन में माता पिता का स्थान श्रेष्ठ है, इसलिए माता-पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए। भगवान व भक्त की महिमा बताते हुए कहा कि प्रत्येक जीव के अंदर अच्छाई एवं बुराईया होती है। भक्त हजार गलती करें तो भी भगवान माफ करते हैं। भगवान को देखना है तो भक्त में भरोसा व प्रेम होना चाहिए। गुरु की महिमा बताते हुए कहा कि गुरु की शरणागति से कार्य करें तो सफल होंगे क्योंकि माता-पिता के बाद वही होते हैं। धर्म से जुड़कर पूजा का स्थान होना चाहिए। समय का क्या ठिकाना किसका काम आएगा। जीवन में गुरुदेव की महिमा बड़ी होती है। राजनीतिक से बढ़कर धर्म क्षेत्र होता है। कथा सुनते हो तो जीवन में उतारना चाहिए तभी फायदा होगा। कथा को हृदय में बिठाइए। जीवन में शब्दों का मूल्यांवान होता है शब्दों का सही उपयोग करना चाहिए। जिसके पास शब्द शैली अच्छे हैं वह मूल्यवान होता है। कथा में उन्होंने आगे कहा कि दान करो पूर्ण करो लेकिन उसका बखान स्वयं ना करें। कोई आपको बार-बार सताए तो उसको नजरअंदाज कर दो, यह समझ लो कि भगवान हमारी परीक्षा ले रहे हैं। जो बार-बार ठोकर खाकर उठते हैं उसे जीवन कहते हैं। निराश कभी नहीं हों, भगवती का हाथ हमारे सर पर है।
बॉक्स,,,
हमेशा काम आता है बड़ों का आशीर्वाद

कथा के दौरान उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में आशीर्वाद का बड़ा महत्व है। आशीर्वाद हमेशा काम आता है। इसलिए हमें हमेशा बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए। यह हमें अशुभ से बचा लेता है। दूसरी ओर आशीर्वाद देते समय हमें भगवान का नाम लेना चाहिए। कथा के दौरान दान का भी महत्व बताया।
बॉक्स,,,
कथा पंडाल में रही भक्तों की भीड़
आज कथा सुनने काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। प्रतिदिन की तरह आज भी भक्त भजनों में झूमे। कथा के दौरान बीच बीच में कथा वाचक रुचिता तिवारी द्वारा संगीत मय भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मुख्य यजमान गोवर्धन चांडक सहित काफी संख्या में दुर्गा समिति के सदस्य गण व्यवस्थापक राजू पटेल, अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, सचिव मनोज चांडक, सरक्षक टिकेंद्र साहू, मीडिया प्रभारी जितेंद्र साहू, शंभू पटेल, संतोष शर्मा, गोविंद टावरी, धीरज दुबे, राजू देशमुख, बाबू भाई पटेल , शंभू पटेल, जगदीश पटेल, उमेश साहू नरेंद्र शर्मा, जग्गू शर्मा, यज्ञदत्त शर्मा, टीकम पिपरिया, मोहन शर्मा, भवानी शर्मा, धीरज पटेल,अंबा भाई पटेल, बाबू भाई पटेल, अमृत भाई पटेल, संजय सोनवानी सहित बालोद शहर के धर्म प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ली प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक, पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सभी लोगों को अनिवार्य रूप से एक-एक पेड़ लगाने को कहा, अधिकारी-कर्मचारियों को फील्ड मे जाकर एवं आम जनता से मुलाकात कर योजनाओं के क्रियान्वयन की करें पड़ताल

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ली प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक, पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सभी लोगों को अनिवार्य रूप से एक-एक पेड़ लगाने को कहा, अधिकारी-कर्मचारियों को फील्ड मे जाकर एवं आम जनता से मुलाकात कर योजनाओं के क्रियान्वयन की करें पड़ताल

SANSKRITIIAS , IAS COACHING