



दुर्ग
उताई व आसपास के गांवों में प्रतिबंधित अर्जुन के बड़े बड़े वृक्षों की कटाई कर अवैध रुप से खुलेआम लकड़ियों का परिवहन कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के गांवों अंडा, रिसामा, मतवारी, बोरीगारका, कातरो, चिरपोटी मचांदुर सहित अंडा क्षेत्र के दर्जनों गांवों से प्रतिबंधित लकड़ी का अवैध परिवहन कर आरामीलों में खपाया जा रहा है।
हर साल धान फसल कटाई होते ही लकड़ी माफिया सक्रिय हो जाते हैं और अपना लकड़ी का धंधा शुरू कर देते हैं।इनके अवैध धंधों कि जानकारी वन विभाग को होने पर भी इन लकड़ी माफियाओं पर कोई कठोर कार्रवाई नहीं करते सिर्फ खानापूर्ति किया जाता है। जिससे इन अवैध लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद हैं और ये बड़े ही निडरता से अपना अवैध काम करते हैं।उताई नगर के वार्ड 3में स्थित आरामशीन में रोज लगभग 10से12 अवैध लकड़ी से भरी गाड़ियों से परिवहन होता है।इस मार्ग से ये गाडियां तेज रफ्तार से आती जाती है। इससे भी इस मार्ग पर अनहोनी घटना की आशंका बनी रहती है। वार्ड के लोग परेशान व आक्रोशित हैं ।
रिपोर्टर-युसुफ चौहान 6267583885
वाट्सप- 9179799491