छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने समीक्षा बैठक सह नववर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम एवं पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को पूरा कराने को लेकर ब्लॉक शिक्षाधिकारी से बातचीत कर सौंपा ज्ञापन….

 

राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक ईकाई मानपुर के द्वारा फेडरेशन के जिला-राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष- शंकर साहू के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष- यशवंत देशमुख एवं प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष- कुशल हदगिया, जिला मीडिया प्रभारी- किशोर साहू,ब्लॉक उपाध्यक्ष- नवीन ठाकुर,ब्लॉक सचिव-शेखर ठाकुर व ब्लॉक पदाधिकारी गणों के साथ दिनांक- 18/01/2022, दिन-मंगलवार को ब्लॉक टीम द्वारा ब्लॉक शिक्षाधिकारी-मानपुर को पद्दोन्ती हेतु रिक्त पदों की जानकारी, प्राथमिक विद्यालय प्रधान पाठक, उच्च वर्ग शिक्षकों की विषयवार रिक्त पद,

Ms प्रधान पाठक रिक्त पद की जानकारी, पदोन्नति को लेकर वरिष्ठता सूची के निर्धारण में हो रही तमाम त्रुटियों व विभिन्न समस्याओं के संबंध में सविस्तार चर्चा कर ज्ञापन सौंपा गया। चर्चा के मुख्य बिन्दु निम्न रहे…

👉 1. आंदोलन अवधि के पूर्व की दिसंबर माह के कार्य दिवस का वेतन जनरेट कर भुगतान करने

👉🏽2. अभी तक पूर्व में जो वरिष्ठता सूची प्राप्त हुई है, उसे ध्यान न देते हुए संभाग से जो सूची प्राप्त हुई है, उसे बारीकी से अध्ययन कर अपने विकासखंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष दावा आपत्ति प्रस्तुत करना है।

👉 2. पूर्व में हुए पद्दोन्ती पदों को जो विकल्प के रूप में विषय चयन किया गया था, उस विषय को पूर्ण मानकर कला संकाय की रिक्तियों की जानकारी प्रदान करने

👉 3. ब्लॉक में कार्यरत शिक्षकों को अविलंब कार्योत्तर/परीक्षा अनुमति प्रदान करने संबंधित चर्चा

👉 4.अनुकम्पा नियुक्ति संबंधित प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने बाबत चर्चा

👉🏽. 5 . वरिष्ठता सूची में त्रुटि को सुधार कर, दावा आपत्ति का निराकरण करने के पश्चात , वरिष्ठता सूची प्रकाशन बाबत चर्चा

👉🏽. ब्लॉक में कार्यरत सभी सहायक शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण बाबत चर्चा किया गया।। जिसमें विकास खंड शिक्षा अधिकारी मानपुर- एन. के. निरापुरे के द्वारा सकारात्मक चर्चा कर सभी समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया गया।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू के द्वारा बैठक को संबोधित कर कहा गया कि फेडरेशन की एक सूत्रीय मांग- “वेतन विसंगति दूर करने” पर सभी साथीगण दृढ़ संकल्पित है, हमने आंदोलन को मुख्यमंत्री के आश्वासन पर समाप्त किया है, अगर हमारी मांग को पूरा नही किया जाता है तो फेडरेशन के साथी आने वाले समय मे लंबी लड़ाई लड़ने के लिए भी तैयार रहने को कहा गया। पदोन्नति की प्रक्रिया शासन द्वारा समय-समय पर किया जाता है, लेकिन जो पद्दोन्नति में त्रुटि है,उसको सुधार करने हेतु जिला फेडरेशन के द्वारा उच्चाधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है तथा शासन से मांग किया है कि पद्दोन्नति में काउंसलिंग किया जाये जिससे पारदर्शिता बनी रहे। स्थानीय समस्याओं को ब्लॉक स्तर पर हल करने हेतु ब्लॉक- मानपुर फेडरेशन को धन्यवाद दिया।

ब्लॉक अध्यक्ष-यशवन्त देशमुख व उपाध्यक्ष-नवीन ठाकुर द्वारा सभी साथियों को आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं आय-व्यय की जानकारी ब्लॉक ईकाई-मानपुर के द्वारा समस्त शिक्षक साथियों को दिया गया।

इस दौरान छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक ईकाई- मानपुर के समस्त प्रतिनिधि मंडल शामिल थे जिसमे प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- शंकर साहू, कुशल हदगिया जिला संयोजक, जिला संयोजक- भक्ता राम मंडावी, जिला मीडिया प्रभारी- किशोर साहू ,ब्लॉक सचिव चंद्रशेखर ठाकुर , जिला कार्यकारिणी सदस्य-सनित कुमार कोलामे, ब्लॉक उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष नरेंद्र मानिकपुरी , एवं ब्लॉक के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण राजेन्द्र मेश्राम, राजकुमार देवांगन, विजेंद्र विश्वकर्मा,खीर सिंह पाथरे, नंद किशोर साहू, ,वशिष्ठ नागराज, उदय प्रेमन, भीष्म साहू, मनोज दामले तुकाराम साहू,वी डी साहू, अजय मंडावी, प्रभाकर घवड़े, मोहन कुजूर, नरेंद्र सोनकर , ताराचंद निषाद, आत्मा राम पटेल, बृजलाल टांडिया,दीनदयाल साहू, रेखराम भुवर्य,रामचंद्र दरवड़े,चंदन सिंह पटेल,अमर साहू, विनोद मेश्राम, विद्या चरण आर्य,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में किशोर साहू (जिला मीडिया प्रभारी) छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला- राजनांदगांव ने दी है।

Leave a Comment